ऋषिकेश। स्वास्थ्य कारणों से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को अचानक सांस लेने में कठिनाई होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।

मेडिकल सूत्रों के अनुसार, उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया और डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। आवश्यक इलाज और जांच जारी है, और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एम्स ऋषिकेश पहुंचे और उन्होंने मंत्री सतपाल महाराज का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।

अस्पताल प्रशासन ने अभी तक उनके स्वास्थ्य की पूरी स्थिति सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन मंत्री को पर्याप्त इलाज और देखभाल मिल रही है।