पश्चिम एशिया में हालिया तनाव बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कूटनीतिक गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। इस क्रम में उन्होंने फ्रांस, मलयेशिया और ओमान के शीर्ष नेताओं से अलग-अलग वार्ता की। इन चर्चाओं का मुख्य फोकस क्षेत्रीय संकट, शांति बहाली और संवाद के जरिए तनाव कम करने पर रहा।
इसके पहले बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी थीं। साथ ही, कुवैत में बसे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
Spoke with my dear friend, President Emmanuel Macron, on the situation in West Asia and the urgent need for de-escalation, as well as a return to dialogue and diplomacy.
We look forward to continuing our close coordination to advance peace and stability in the region and…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से हुई बातचीत
Spoke with my dear friend, President Emmanuel Macron, on the situation in West Asia and the urgent need for de-escalation, as well as a return to dialogue and diplomacy.
We look forward to continuing our close coordination to advance peace and stability in the region and…
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात करते हुए पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर अपनी चिंता व्यक्त की और डी-एस्केलेशन के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद और कूटनीति को सर्वोच्च विकल्प माना। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी करीबी समन्वय जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
Spoke with my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim of Malaysia, and conveyed warm greetings to him and the people of Malaysia on the occasion of the upcoming festival of Hari Raya Aidilfitri.
We also discussed the deeply concerning situation in West Asia and reaffirmed our…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
मलयेशिया के पीएम से टेलीफोन पर चर्चा
Spoke with my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim of Malaysia, and conveyed warm greetings to him and the people of Malaysia on the occasion of the upcoming festival of Hari Raya Aidilfitri.
We also discussed the deeply concerning situation in West Asia and reaffirmed our…
प्रधानमंत्री मोदी ने मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से भी फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने हरि राया ऐदिलफित्री के अवसर पर मलयेशियाई जनता को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर विचार साझा किया और तनाव कम करने तथा जल्द से जल्द शांति बहाल करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।
Had a productive conversation with my brother Sultan Haitham bin Tariq and conveyed advance Eid greetings to the people of Oman.
We agreed on the need to prioritize dialogue and diplomacy for de-escalation and subsequent restoration of peace and stability.
Reiterated India’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
ओमान के सुल्तान से संवाद
Had a productive conversation with my brother Sultan Haitham bin Tariq and conveyed advance Eid greetings to the people of Oman.
We agreed on the need to prioritize dialogue and diplomacy for de-escalation and subsequent restoration of peace and stability.
Reiterated India’s…
प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से भी बात की और उन्हें भाई कहकर संबोधित करते हुए ईद की अग्रिम बधाई दी। इस वार्ता में दोनों नेताओं ने संवाद और कूटनीतिक उपायों के जरिए क्षेत्रीय तनाव कम करने और शांति बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।
हमलों की कड़ी निंदा और सहयोग की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने संकट के दौरान हजारों लोगों, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, की सुरक्षित वापसी में ओमान की भूमिका की सराहना की। दोनों नेताओं ने होरमुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध समुद्री आवागमन के महत्व को भी रेखांकित किया। इन वार्ताओं के माध्यम से भारत ने स्पष्ट किया कि वह पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और कूटनीतिक समाधान का मजबूत समर्थक है।
कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ संवाद
बुधवार को पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से बातचीत की और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार साझा किए। उन्होंने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की निंदा की और हॉर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन को प्राथमिकता बताया। साथ ही, कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई के लिए लगातार समर्थन देने पर उनका आभार व्यक्त किया।