देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 131वें एपिसोड का “मन की बात” कार्यक्रम सुना। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम जनता को प्रेरित करने और नवाचार, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण मंच है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर होने वाले वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरक कहानियों और डिजिटल धोखाधड़ी जैसे मामलों में सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इन संदेशों को अपनाएं और एआई, स्वास्थ्य जागरूकता तथा डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं।