गढ़वाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोटद्वार में एक घटना हुई थी, जो कांग्रेस की दोहरे मापदंड की नीति को उजागर करती है।
सीएम धामी ने कहा कि किसी के नाम के आगे क्या लिखा है, इससे हमें कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने वही व्यक्ति, जिसने अपने नाम के साथ "मोहम्मद" जोड़ा, अपने महल में बुलाया और समर्थकों के बीच इफ्तार पार्टी आयोजित की। उन्होंने बताया कि मीडिया ने इस बारे में उनसे सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि पहले जब वह व्यक्ति दीपक था, तब उसे बुलाया नहीं गया, लेकिन नाम बदलते ही पार्टी ने विशेष सम्मान दिया।
सीएम धामी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और कांग्रेस पर धार्मिक भेदभाव के आरोपों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।