देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। संक्रमितों के अलावा मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह रावत का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमण से ग्रस्त थे। लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। गोपाल सिंह रावत के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि मेरे विशेष कार्याधिकारी रहे श्री गोपाल रावत जी का निधन, मेरे लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। वे एक कुशल और योग्य अधिकारी थे। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें। श्री गोपाल रावत जी के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी उर्बा दत्त भट्ट की पत्नी वर्षा भट्ट की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी।