देहरादून: प्रदेशभर में पिछले चार दिनों से शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले को लेकर शिक्षक और कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा कार्य बहिष्कार और धरना आज समाप्त कर दिया गया।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी विधायक के मामले में खेद व्यक्त किए जाने के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपना आंदोलन रोकने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम समाधान की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।