खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर, चकरपुर में आयोजित 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
धामी ने मंदिर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवाह काफी अधिक रहता है, इसलिए इसे और विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह, डीएम नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी अजय गणपति सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।