बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शनिवार को देहरादून पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। फैंस ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

मुंबई फ्लाइट से पहुंचे देहरादून

जानकारी के अनुसार, गोविंदा दोपहर करीब ढाई बजे मुंबई से एयर इंडिया की उड़ान के जरिए देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जैसे ही वे एयरपोर्ट से बाहर निकले, वहां मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया।

फैंस के साथ ली सेल्फी, रवाना हुए शहर की ओर

अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और कुछ समय रुककर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद वे कार से एयरपोर्ट से देहरादून शहर के लिए रवाना हो गए।

किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं गोविंदा

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, गोविंदा किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। वे इससे पहले भी कई बार शहर का दौरा कर चुके हैं, जहां उनकी लोकप्रियता हमेशा देखने को मिलती है।