उत्तराखंड में धामी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शुक्रवार को कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत सचिवालय सेवा से जुड़े 26 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि 6 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में भी परिवर्तन किया गया है।