उत्तरकाशी जिले में आज एक होमगार्ड का शव खाई में मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय भरत सिंह, पुत्र स्वर्गीय सब्बल सिंह, निवासी ग्राम बलाड़ी, नौगांव, कल शाम से लापता थे।
पुलिस को सूचना मिली कि पोस्ट मोरी से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर मोताड पुल के पास उनकी मोटरसाइकिल नदी में गिरी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खोजबीन के दौरान भरत सिंह का शव खाई से बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।