रुड़की। आकाशदीप कॉलोनी में आज दोपहर एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक, राकेश प्रजापति (45), लंबे समय से गंभीर किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, राकेश प्रजापति कल ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे। दोपहर के समय उन्होंने अचानक अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।