राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को देहरादून का दौरा करेंगे। 22 फरवरी को वे देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में भाग लेंगे और संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। इस गोष्ठी में देहरादून के साथ-साथ पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न संगठन और उनके प्रमुख उपस्थित होंगे।

23 फरवरी को डॉ. भागवत पूर्व सैनिकों की गोष्ठी को संबोधित करेंगे। संघ का यह प्रवास लंबे समय के बाद हो रहा है; पिछली बार वे 2019 में देहरादून आए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारियों को पूरी तेजी से शुरू कर दिया है।