केंद्र सरकार के अनुरूप उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

सरकारी निर्णय के अनुसार, राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाया गया है। इसके तहत वर्तमान 58 प्रतिशत डीए को बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

इस फैसले से राज्य के 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक शासनादेश जारी करेगा।