हर साउथ इंडियन डिश की जान है ये लाल चटनी

साउथ इंडियन रेस्ट्रॉन्ट्स में डोसा, इडली या वड़े के साथ 3 तरह की चटनियां दिखाई देती हैं। वाइट चटनी जो कि सबको पता है कि नारियल की होती है। दूसरी हरी चटनी धनिया की होती है और एक लाल सी चटनी होती है जिसका टेस्ट कई लोगों पसंद होता है। यह चटनी चटपटी और थोड़ी मिठास लिए होती है। अगर आपको भी यह चटनी टेस्टी लगती है और बनानी नहीं आती तो यहां बताई गई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह चटनी बनाना काफी आसान होता है। जानते हैं, इसे बनाने के लिए किस-किस चीज की जरूरत है और यह कैसे बनेगी।

सामग्री

कटे हुए दो मीडियम साइज के टमाटर
कटा हुआ एक मीडियम प्याज
इमली का पानी
कश्मीरी लाल मिर्च- अपने टेस्ट के हिसाब से ले सकते हैं। नॉर्मल तीखा खाते हैं तो 2 मिर्च ठीक हैं वरना ज्यादा ले सकते हैं।
नमक
जीरा
हल्दी
कड़ी पत्ता
राई या सरसों
तेल
उड़द की दाल

ऐसे बनाएं

एक पैन में सरसों का तेल गरम करें। इसमें सबसे पहले कश्मीरी लाल मिर्च डालें। जब ये मिर्च कलर बदलने लगें तो निकाल लें। अब पैन में जीरा डालें। जीरा चटक जाए तो प्याज डाल दें। प्याज रंग बदलने लगें तो इसमें टमाटर डाल दें। इसके बाद हल्दी, नमक, कड़ी पत्ता डालें। अब इसे पकने तक करीब 10 मिनट तक पकाएं। अब इसमें इमली का पानी डाल दें। गैस बंद करके इसको ठंडा कर लें। अब इसे भुनी हुई कश्मीरी लाल मिर्च डालकर पीस लें। अगर पेस्ट ड्राई लगे तो ब्लेंडर में 1-2 चम्मच पानी भी ऐड कर लें। पिसने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें। अब बारी है तड़के की।

तड़का

तड़का पैन लें। इसमें तेल डालकर गरम करें। पहले उड़द की दाल डालें। ये चटकने लगे और रंग बदले तो सरसों के दानें डाल दें। सरसों चटकने लगे तो यह तड़का चटनी में डाल दें। आपकी टेस्टी साउथ इंडियन चटनी तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here