म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, बांग्लादेश के कई हिस्सों में महसूस किए गए झटके

ढाका: भारत के पड़ोसी म्यांमार शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहल गया। भूकंप की गूंज बांग्लादेश के ढाका, चटगांव और अन्य कई क्षेत्रों में भी महसूस की गई। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप दोपहर 12:25 बजे आया और इसका केंद्र म्यांमार के मंडले क्षेत्र के पास था। ढाका से भूकंप का केंद्र लगभग 597 किलोमीटर दूर था।
प्रोथोम अलो ने मौसम विभाग के भूकंप अवलोकन एवं अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अधिकारी मोहम्मद रुबायत कबीर के हवाले से बताया कि 7.7 तीव्रता वाला यह भूकंप एक बड़ी भूकंपीय घटना के रूप में दर्ज किया गया है।
अमेरिका की यूएसजीएस एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के सागाइंग जिले से 16 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में, 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसी कारण बांग्लादेश के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.