पंजाबटॉप न्यूज़FEATURED
गुरदासपुर के निजी अस्पताल में जोरदार धमाका, मची अफरा-तफरी

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार को एक निजी अस्पताल में अचानक जोरदार धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की आवाज सुनते ही अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और स्टाफ में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली कराकर जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह हादसा था या किसी अन्य वजह से विस्फोट हुआ।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.