एबीवीपी का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन 28 नवंबर से, डॉ. एस सोमनाथ होंगे मुख्य अतिथि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन 28 से 30 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से विद्यार्थी प्रतिनिधि एकत्रित होंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व अध्यक्ष व अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. एस सोमनाथ होंगे।
डॉ. सोमनाथ ने जनवरी 2022 से जनवरी 2025 तक इसरो का नेतृत्व करते हुए भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को कई ऐतिहासिक सफलताएं दिलाईं। उनके मार्गदर्शन में चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग, आदित्य-एल1 मिशन और एक्सपोसैट समेत अन्य प्रमुख उपग्रह परियोजनाओं को सफलता मिली।
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि डॉ. सोमनाथ का विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान में योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में उनके विचार और मार्गदर्शन से देशभर के युवा विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में नई दिशा प्राप्त करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.