मेरठटॉप न्यूज़
मेरठ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी का जलवा, फिल्म प्रमोशन में उमड़ी भीड़

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में गुरुवार को फिल्म प्रमोशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और लोकप्रिय अभिनेता अरशद वारसी शिरकत करने पहुंचे।
जैसे ही दोनों अभिनेता मंच पर आए, दर्शकों ने जोरदार तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। अक्षय और अरशद ने भी फैंस का उत्साह देखकर हाथ हिलाकर और अभिवादन कर उनका आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों कलाकारों ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बातचीत की और दर्शकों से सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील की। मॉल परिसर में सितारों की झलक पाने के लिए भारी भीड़ जुटी और पूरा माहौल फिल्मी अंदाज में सराबोर हो गया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.