कैंची धाम पहुंचे अमेरिकी श्रद्धालु मैक्स, बोले- ऐसा लगा जैसे बाबा ने किया स्वागत

नैनीताल। कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए विदेशों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान अमेरिका से पहुंचे मैक्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे स्वयं बाबा उनका स्वागत कर रहे हों।
मैक्स ने बताया कि वर्ष 2020 में उनके मन में आध्यात्मिक जीवन और आत्मिक शांति को लेकर कई सवाल उठने लगे थे, जिनका उन्हें तत्काल उत्तर नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान एक मित्र के माध्यम से उन्हें आध्यात्मिक गुरु रामदास के प्रवचनों के बारे में जानकारी मिली, जिनके जरिए वे बाबा नीब करौरी महाराज की शिक्षाओं और जीवन दर्शन से परिचित हुए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में वे अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित ताओस आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने करीब दो वर्षों तक सेवा कार्य किया। इसी दौरान उन्होंने बाबा के विचारों और जीवन संदेशों को गहराई से समझा और स्वयं को उनकी सेवा और भक्ति के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया।
कैंची धाम पहुंचकर दर्शन करने के बाद मैक्स ने कहा कि उन्हें गहरी शांति और आत्मिक सुकून का अनुभव हुआ है। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और स्थानीय लोगों के व्यवहार की भी सराहना की। साथ ही उन्होंने प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं को भी संतोषजनक बताया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.