मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं की भूमिका को बताया राज्य विकास में अहम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार राज्य का कोई ऐसा जनपद नहीं बचा जो आपदा से प्रभावित न हुआ हो। केंद्र की मदद से प्रशासन लगातार ग्राउंड स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनौती हर वर्ष आती है, फिर भी उन्हें विश्वास है कि उत्तराखंड आने वाले समय में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होगा। इस सफलता में महिलाओं की भागीदारी सबसे बड़ी होगी।
सीएम धामी ने यह बातें आईआरडीटी सभागार में आयोजित तीलू रौतेली पुरस्कार समारोह के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर की 13 महिलाओं को खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
सीएम ने राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण और समान नागरिक संहिता जैसे कदमों का उल्लेख किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तीलू रौतेली की वीरता और उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि तीन बार बढ़ाकर 11 हजार से 51 हजार रुपये कर दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। महिला खिलाड़ियों को उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत पुरुषों के बराबर सहायता राशि मिलती है।
कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजानदास, विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार और निदेशक बंसीलाल राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम धामी ने बिहार में प्रधानमंत्री मोदी की माता के खिलाफ विपक्षी नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर भी निशाना साधा। उन्होंने महिलाओं से कहा कि उन्हें विपक्षी कार्यकर्ताओं से यह सवाल पूछना चाहिए कि क्या उन्हें अपने किए पर पछतावा है।
तीलू रौतेली पुरस्कार 2024-25 प्राप्त करने वाली महिलाएं:
मीता उपाध्याय (बागेश्वर), अलीशा मनराल (चमोली), सुरभि (चम्पावत), अनामिका बिष्ट (चम्पावत), शिवानी गुप्ता (देहरादून), रूमा देवी (हरिद्वार), नैना (नैनीताल), रोशमा देवी (पौड़ी गढ़वाल), रेखा भट्ट (पिथौरागढ़), हेमा नेगी करासी (रुद्रप्रयाग), साक्षी चौहान (टिहरी गढ़वाल), रेखा (ऊधमसिंह नगर), विजयलक्ष्मी जोशी (उत्तरकाशी)
राज्यस्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार 2024-25 प्राप्त करने वाले:
सुनीता देवी, सोनी फर्तयाल, मुन्नी रावत, शोभा देवी, सरोजनी देवी, दीपा पांडे, पिंकी भट्ट, उर्मिला तोमर, नंदिनी, वंदना सैनी, इंदु, ललिता सहगल, सोनिया शर्मा, नीता आर्या, कंचन तिवारी, सीमा कुमारी, उषा बिष्ट, गंगोत्री, हेमा जैन, पुष्पा देवी, वंदना, विमला रावल, जानकी भंडारी, सुनीता भट्ट, ज्योति सजवाण, बागेश्वरी, ममता राणा, साइमा इकबाल, अनीता कटारिया, मीना नगडाली, सुनीता भट्ट, मंजू पंवार
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.