दरभंगा: हाईवे पर दो दर्दनाक हादसे, बाइक और स्कूटी सवार युवकों की मौत

दरभंगा जिले के बेनीपुर-बहेड़ी स्टेट हाईवे-88 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सुजीत पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शव और घायल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुजीत अपनी पत्नी के भाई के साथ बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौनी गांव अपने ससुर के श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पौड़ी गांव के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुजीत पासवान की मौके पर मौत हो गई और उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर स्टेट हाईवे जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। मौके पर अलीनगर के बीडीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजे का आश्वासन दिया।
बहेड़ी थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और घायल युवक का इलाज वहीं जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, बहेड़ी थाना क्षेत्र के पघारी गांव में दूसरी घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मिथुन कुमार और विविध कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.