देहरादून में धर्म के नाम पर ठगी! महंत पर पूर्व सैनिक दंपती से 6 लाख हड़पने का आरोप

HIGHLIGHTS
- देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र से धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है।
- यहां एक मंदिर के महंत पर पूर्व सैनिक दंपती से पूजा-पाठ और धन शुद्धि अनुष्ठान के बहाने करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।
- पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, आरोपी महंत पर इससे पहले भी 65 तोला सोना ठगने के आरोप सामने आ चुके हैं।
- ताजा मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर उनसे नकदी लेकर उसे वापस नहीं किया गया।
- वाहन खरीद के नाम पर कराई गई विशेष पू…
देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र से धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत पर पूर्व सैनिक दंपती से पूजा-पाठ और धन शुद्धि अनुष्ठान के बहाने करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।
पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार, आरोपी महंत पर इससे पहले भी 65 तोला सोना ठगने के आरोप सामने आ चुके हैं। ताजा मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर उनसे नकदी लेकर उसे वापस नहीं किया गया।
वाहन खरीद के नाम पर कराई गई विशेष पूजा
विलासपुर-कांडली निवासी होम बहादुर थापा, जो पूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में ओएनजीसी फायर सर्विस में कार्यरत हैं, ने कैंट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी पत्नी मनीषा थापा एक आर्मी स्कूल में शिक्षिका हैं। दंपती का वर्ष 2022 से सेलाकुई स्थित वैष्णो देवी मंदिर के महंत राहुल थापा से संपर्क था।
शिकायत के अनुसार, वर्ष 2024 में जब दंपती ने वाहन खरीदने की योजना बनाई, तो महंत ने सुझाव दिया कि पैसों की “शुद्धि पूजा” कराना आवश्यक है। इसके लिए एक विशेष लकड़ी का बॉक्स तैयार करवाया गया, जिसमें छह लाख रुपये रखने को कहा गया।
पूजा के बाद गायब हुए छह लाख रुपये
आरोप है कि 4 अगस्त 2024 को घर पर विशेष पूजा कराई गई, जिसमें नकदी को कपड़े में बांधकर बॉक्स में रखा गया और पूजा के बाद उसे बंद कर दिया गया। इसके बाद दंपती को छत पर परिक्रमा के लिए भेज दिया गया और निर्देश दिया गया कि बॉक्स को दो महीने तक न खोला जाए।
जब 15 अक्टूबर 2024 को बॉक्स खोला गया तो उसमें नकदी गायब थी और केवल तीन नारियल व चावल मिले। इस घटना के बाद दंपती ने महंत से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उसने फोन नहीं उठाया और बाद में लगातार टालमटोल करता रहा।
आस्था के कारण देर से की शिकायत
पीड़ित का कहना है कि धार्मिक विश्वास के चलते उन्होंने उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। हालांकि, हाल ही में आरोपी के खिलाफ सामने आए अन्य मामलों की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अब कैंट कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.