देहरादून में बड़ा हादसा, पैनेसिया अस्पताल में आग लगने से मची अफरा-तफरी

HIGHLIGHTS
- देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
- शुरुआती जानकारी के अनुसार, अस्पताल के एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसके बाद तेजी से धुआं पूरे परिसर में फैल गया।
- ICU से मरीजों को तुरंत शिफ्ट किया गया घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे।
- धुआं बढ़ते ही अस्पताल स्टाफ, राहत दलों और प्रशासन की मदद से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।
- इस दौरान कुछ स्टाफ सदस्य भी धुएं और…
देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अस्पताल के एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसके बाद तेजी से धुआं पूरे परिसर में फैल गया।
ICU से मरीजों को तुरंत शिफ्ट किया गया
घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुआं बढ़ते ही अस्पताल स्टाफ, राहत दलों और प्रशासन की मदद से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।
इस दौरान कुछ स्टाफ सदस्य भी धुएं और आग की चपेट में आकर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
एसएसपी ने किया मौके का निरीक्षण
एसएसपी प्रमोद डोबाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।
जांच जारी
अधिकारियों के अनुसार, आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है। घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, जबकि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.