ऊर्जा बचत के लिए धामी सरकार सख्त, एसी और कारपूलिंग पर लागू हुए नए नियम

उत्तराखंड में धामी सरकार के ऊर्जा संरक्षण और संसाधन प्रबंधन अभियान के तहत यूपीसीएल ने सख्त कदम उठाते हुए 23 नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य बिजली और संसाधनों की बचत के साथ-साथ सरकारी कामकाज को अधिक दक्ष बनाना है।
नए निर्देशों के अनुसार अब सभी सरकारी कार्यालयों में एयर कंडीशनर का उपयोग सीमित रहेगा और इसका तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रखना अनिवार्य होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को एसी के कम उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा कार्यालयों में अनावश्यक रोशनी और सजावटी लाइटिंग पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपीसीएल ने परिवहन व्यवस्था को लेकर भी अहम बदलाव किए हैं। अब कर्मचारियों को कारपूलिंग या एम्प्लॉई बस सेवा का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही साइकिल से कार्यालय आने-जाने को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना भी बनाई गई है। विभाग ने निजी वाहनों के उपयोग की बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने पर जोर दिया है।
विदेशी और घरेलू गैर-जरूरी यात्राओं पर फिलहाल अस्थायी रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग और हाइब्रिड वर्किंग मॉडल को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। कर्मचारियों को यह भी सलाह दी गई है कि वे लंच ब्रेक के दौरान कार्यालय परिसर में ही भोजन करें, ताकि समय और ईंधन दोनों की बचत हो सके।
सरकारी खरीद में ‘मेक इन इंडिया’ नीति का 100 प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा त्योहारों के दौरान स्थानीय हस्तशिल्प और जीआई-टैग उत्पादों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
यूपीसीएल की ओर से यह भी कहा गया है कि कार्यालय कैंटीनों में तेल के उपयोग की समीक्षा की जाएगी और कर्मचारियों को स्वास्थ्यवर्धक, कम तेल वाले भोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.