आईडीपीएल में सड़क पर आया हाथी, कुछ देर के लिए थमी रफ्तार

आईडीपीएल इलाके में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक एक-दांत वाला हाथी अचानक सड़क पर आ गया। हाथी के सड़क पर आने से आसपास का पूरा ट्रैफिक रोकना पड़ा और कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शाम के समय टहलने निकले लोगों को भी वन विभाग की टीम ने एहतियातन सुरक्षित दूरी पर रोक दिया। अचानक हाथी के आबादी वाले रास्ते पर पहुंचने से स्थानीय लोग भी घबरा गए और सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। टीम ने इलाके को घेरकर हाथी पर नजर रखी और किसी भी तरह की अनहोनी से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। कुछ समय बाद जब हाथी खुद ही सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया, तब जाकर यातायात और लोगों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
ऋषिकेश रेंज के रेंज अधिकारी गंभीर सिंह धमांदा ने लोगों से अपील की कि जंगली जानवरों की मौजूदगी में घबराएं नहीं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में शोर-शराबा करने से बचें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.