विदेशी मुद्रा भंडार 694.23 अरब डॉलर पर, स्वर्ण भंडार भी बढ़ा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.23 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को साझा की। इससे पहले पिछले सप्ताह भंडार 4.386 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया था।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का मुख्य हिस्सा, यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां, 1.686 अरब डॉलर बढ़कर 583.937 अरब डॉलर हो गई हैं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल है।
सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.766 अरब डॉलर बढ़कर 86.769 अरब डॉलर हो गया। इसके साथ ही स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 40 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.775 अरब डॉलर और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति 18 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.749 अरब डॉलर हो गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.