नेपाल की अंतरिम सरकार में चार नए मंत्री शामिल, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

नेपाल की अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के नेतृत्व में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, जगदीश खरेल और मदन परियार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद सरकार की कैबिनेट में अब पीएम कार्की समेत कुल आठ मंत्री हैं।
मंत्रियों को सौंपी गई विभागीय जिम्मेदारी
महावीर पुन को शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में राष्ट्रीय आविष्कार केंद्र के अध्यक्ष हैं। संचार, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार वरिष्ठ पत्रकार जगदीश खरेल को सौंपा गया है। कृषि मंत्रालय अब मदन परियार के नेतृत्व में होगा, जबकि उद्योग और भूमि सुधार मंत्रालय के प्रभारी पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा होंगे। पीएम कार्की ने कई अहम मंत्रालय अपने पास रखे हैं।
एक मंत्री का नाम विवाद के कारण हटाया गया
शपथ ग्रहण से पहले संगीता कौशल मिश्रा को विवादित पृष्ठभूमि के कारण कैबिनेट से हटाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, नेपाल की भ्रष्टाचार विरोधी संस्था, सत्ता के दुरुपयोग की जांच के लिए गठित आयोग (CIAA), उनके खिलाफ जांच कर रहा है।
पीएम कार्की ने संभाला 12 सितंबर को पद
73 वर्षीय कार्की 12 सितंबर को प्रधानमंत्री बनी थीं। उनके आने से पहले केपी शर्मा ओली की सरकार भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध को लेकर हुई प्रदर्शनों के बाद गिर गई थी। कार्की के पद संभालने के साथ ही राजनीतिक अस्थिरता का दौर समाप्त हुआ।
आम चुनाव तक काम करेगी अंतरिम सरकार
प्रधानमंत्री बनने के बाद कार्की ने ऊर्जा, जल संसाधन और भौतिक योजना मंत्री के तौर पर कुलमा घीसिंग, वित्त मंत्री के रूप में रमेश्वर खनल और गृहमंत्री के रूप में ओम प्रकाश आर्यल को नियुक्त किया था। अंतरिम सरकार आगामी आम चुनाव तक कार्यभार संभालेगी, जो 5 मार्च को होने हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.