लग्जरी से लेकर SUV तक, जून में आएंगी ये नई कारें

नई दिल्ली में ऑटोमोबाइल सेक्टर एक बार फिर गर्म होने जा रहा है, क्योंकि जून महीने में कई बड़ी कंपनियां अपनी नई कारें और अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस महीने Mercedes-Benz, Mini, Honda और BYD जैसी कंपनियों के नए मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है।
Mercedes-Benz S-Class Facelift होगी लॉन्च
लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz अपनी लोकप्रिय S-Class का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में पेश करने जा रही है। नई S-Class में डिजाइन और टेक्नोलॉजी दोनों स्तर पर कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल होने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 3.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन मिल सकता है, जो करीब 435 हॉर्सपावर और 680 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं, ईवी मोड में यह कार लगभग 100 किलोमीटर तक चल सकती है। इस मॉडल को 15 जून को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Mini Cooper Countryman C लॉन्च के लिए तैयार
Mini भी इस महीने अपनी नई Countryman C को भारतीय बाजार में उतार सकती है। यह मॉडल 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद है, जो लगभग 136 हॉर्सपावर और 230 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करेगा।
इस कार में 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिए जाने की संभावना है, जो ड्राइविंग अनुभव को और स्मूथ बनाएगा। इसे 17 जून को लॉन्च किया जा सकता है।
Honda ZR-V भी होगी पेश
Honda अपनी नई SUV ZR-V को भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें 2.0 लीटर इंजन के साथ ड्यूल-मोटर हाइब्रिड सिस्टम और e-CVT ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है।
यह पावरट्रेन करीब 184 PS की पावर और 315 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
BYD PHEV SUV पर भी नजर
चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD भी इस महीने भारतीय बाजार में अपनी नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV पेश कर सकती है। कंपनी ने मॉडल का नाम आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि BYD Sealion 6 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
इस SUV को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह फुल चार्ज और फ्यूल के साथ मिलाकर 1000 किलोमीटर से अधिक की रेंज दे सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.