Mahindra XEV 9e खरीदनी है? 5 लाख डाउन पेमेंट पर जानिए कितनी बनेगी EMI

नई दिल्ली: महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9e भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अगर आप इसके बेस वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे हैं और लगभग 5 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपकी मासिक EMI कितनी बनेगी, इसकी पूरी जानकारी सामने आई है।
Mahindra XEV 9e की कीमत
महिंद्रा XEV 9e को कंपनी ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये है। दिल्ली में खरीदने पर इसमें लगभग 4,200 रुपये RTO, करीब 98,000 रुपये इंश्योरेंस और लगभग 21,000 रुपये TCS चार्ज शामिल होने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 23.14 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
5 लाख डाउन पेमेंट पर कितनी EMI
अगर आप इस SUV को फाइनेंस पर खरीदते हैं, तो बैंक आमतौर पर एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर लोन देता है। ऐसे में 5 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद करीब 18.14 लाख रुपये का लोन लेना होगा।
मान लेते हैं कि बैंक 9% ब्याज दर पर 7 साल के लिए यह लोन देता है, तो आपकी मासिक EMI लगभग 29,191 रुपये बनेगी, जिसे आपको अगले 84 महीनों तक चुकाना होगा।
कुल कितनी महंगी पड़ेगी SUV
7 साल तक 29,191 रुपये की EMI चुकाने पर कुल ब्याज लगभग 6.37 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। ऐसे में Mahindra XEV 9e की कुल लागत (एक्स-शोरूम, ऑन-रोड और ब्याज मिलाकर) करीब 29.52 लाख रुपये के आसपास बैठती है।
मुकाबला किनसे है
Mahindra XEV 9e का भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बाजार में मुकाबला Maruti eVX, Tata Harrier EV, Hyundai Creta Electric और Kia Carens Clavis EV जैसी गाड़ियों से माना जाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.