हल्द्वानी: अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

HIGHLIGHTS
- उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में शुक्रवार देर रात एक अमेजन डिलीवरी स्टोर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है।
- इस दर्दनाक हादसे में स्टोर के भीतर मौजूद दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
- जानकारी के अनुसार, घटना के समय स्टोर का शटर बाहर से बंद था और दोनों कर्मचारी अंदर ही सो रहे थे।
- आग लगने के बाद उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
- स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख घटना की सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी।
- मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी…
हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में शुक्रवार देर रात एक अमेजन डिलीवरी स्टोर में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में स्टोर के भीतर मौजूद दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय स्टोर का शटर बाहर से बंद था और दोनों कर्मचारी अंदर ही सो रहे थे। आग लगने के बाद उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख घटना की सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.