दिल्ली में लौटी गर्मी, 13 सितंबर से बारिश की चेतावनी

दिल्ली में दो दिन से बारिश का दौर थम गया है और तेज धूप के साथ गर्मी महसूस हो रही है। आज भी मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, हालांकि तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। 13 सितंबर से दिल्ली में मौसम बदल सकता है और 13-14 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। इसके बाद 15, 16 और 17 सितंबर को भी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 12 से 17 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 12-15 सितंबर तक अंडमान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश का अलर्ट जारी है। 12-16 सितंबर के दौरान बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम अस्थिर बना हुआ है। 12-16 सितंबर के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश जारी रह सकती है। 12-17 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 12-14 सितंबर को मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और गुजरात में भी बारिश के साथ गरज का अनुमान है। 12, 15 और 16 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत में भी मौसम अस्थिर रहेगा। 12-13 सितंबर को तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.