मसूरी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

बदरीनाथ धाम से लौटते समय खराब मौसम के कारण एक हेलिकॉप्टर को मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित छह लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।
मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक आकाश ग्रोवर ने बताया कि यह घटना सोमवार को दोपहर करीब चार बजे हुई। हेलिकॉप्टर का लक्ष्य देहरादून था, लेकिन घने कोहरे और बारिश के चलते पायलट ने सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करने का निर्णय लिया।
यात्रियों ने बताया कि वे रविवार को बदरीनाथ के दर्शन के लिए गए थे और सोमवार को लौट रहे थे। यात्रियों में कुछ हरियाणा के करनाल और कुछ हैदराबाद के निवासी थे। देर शाम सभी यात्री सुरक्षित रूप से स्कूल से रवाना हो गए, जबकि हेलिकॉप्टर स्कूल के मैदान में ही खड़ा है।
सीओ मसूरी मनोज असवाल ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौसम खराब होने के कारण ही हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.