उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

HIGHLIGHTS
- उत्तरकाशी जिले में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर को अचानक खराब मौसम के चलते चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
- जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवाओं व तूफानी हालात को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा कारणों से करीब दोपहर 2:10 बजे चिन्यालीसौड़ के पास सुरक्षित लैंडिंग कराई।
- हेलीकॉप्टर में एडीजी अमित सिन्हा, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA…
उत्तरकाशी जिले में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर को अचानक खराब मौसम के चलते चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवाओं व तूफानी हालात को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा कारणों से करीब दोपहर 2:10 बजे चिन्यालीसौड़ के पास सुरक्षित लैंडिंग कराई।
हेलीकॉप्टर में एडीजी अमित सिन्हा, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य यात्री सवार थे।
मौसम सामान्य होने के बाद यात्रियों ने अपनी आगे की यात्रा को अलग-अलग तरीके से जारी किया। एडीजी अमित सिन्हा और अन्य अधिकारी सड़क मार्ग से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए, जबकि डॉ. आशीष चौहान उसी हेलीकॉप्टर से वापस देहरादून लौट गए।
गनीमत रही कि समय रहते लिए गए निर्णय और पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.