'होर्मुज खुलेगा, लेकिन आपके लिए नहीं...', ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का सबसे बड़ा प्रभाव होर्मुज जलडमरूमध्य में देखा जा रहा है। यह व्यापारिक मार्ग दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस के निर्यात-आयात के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। युद्ध के शुरू होते ही ईरान ने इस रणनीतिक जल मार्ग पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
ईरान का ट्रंप को कड़ा संदेश
बुधवार को ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि ट्रंप के सत्ता परिवर्तन के सपने अब केवल समुद्रों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य खोला जाएगा, लेकिन केवल उन लोगों के लिए जो इस्लामी गणतंत्र ईरान के नए नियमों का पालन करते हैं। अजीजी ने कहा, "मेहमाननवाजी का 47 साल पुराना युग अब समाप्त हो चुका है।"
ट्रंप ने कहा, अमेरिका जल्द छोड़ेगा ईरान
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान से अपने कदम पीछे लेगा। ट्रंप ने कहा, "हमें बस ईरान से निकलना है और हम इसे जल्दी ही करेंगे। ऐसा होने के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी। हमारा मिशन पूरा हो रहा है, और संभव है कि यह काम दो सप्ताह या कुछ समय में पूरा हो जाए।"
परमाणु हथियारों के निर्माण पर ट्रंप की टिप्पणी
ट्रंप ने आगे कहा कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तब भी अमेरिका अपनी योजना से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, "हमें उनके परमाणु हथियार बनाने की चिंता नहीं है। जब हमें लगेगा कि वे लंबे समय तक परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे, तब हम वहां से चले जाएंगे। अगर वे समझौता करना चाहते हैं तो हम इसे स्वीकार कर सकते हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि वे कई सालों तक परमाणु हथियार बनाने में सक्षम नहीं होंगे।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.