हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फ्लाईओवर के पास हुई इस भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब टनकपुर डिपो की उत्तराखंड रोडवेज बस (UK07 PA 2812) नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन (PB65 BH 7296) से बस की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज कि पिकअप से गिर गए लोग
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन में सवार दो लोग झटके से फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
तीन की मौत, कई घायल
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया गया। इलाज के दौरान अहान (18), निवासी बड़ापुर नजीबाबाद और एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया।
अन्य घायलों का इलाज जारी
हादसे में अन्नू (18), सोनी लाल (25) और शमीम (42) सहित अन्य घायलों का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में इलाज चल रहा है। सभी की हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.