हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-स्कूटी की टक्कर में दंपति और नाती की मौत

हरिद्वार। नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग दंपति और उनके पांच वर्षीय नाती की जान चली गई, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, फ्लाईओवर पर एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी मिली, जबकि उसका चालक मौके से फरार था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई।
तीनों गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में श्यामपुर के गाजीवाली निवासी मंजू (50), उनके पति वीर सिंह (53) और उनका पांच साल का नाती शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया।
पुलिस जांच में जुटी
श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ट्रैक्टर सड़क पर कैसे और क्यों खड़ा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.