लंदन में भारतीय मूल के मैनेजर ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान, वीडियो वायरल

HIGHLIGHTS
- ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक भारतीय मूल के रेस्तरां मैनेजर ने असाधारण साहस दिखाते हुए तीन साल की बच्ची की जान बचा ली।
- इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मोहम्मद जसील की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं।
- केरल के मलप्पुरम निवासी जसील ने बताया कि उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के बच्ची को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाया।
- जसील के अनुसार, जब उन्होंने बच्ची को खिड़की के किनारे असंतुलित स्थिति में देखा, तो उन्होंने एक पल भी नहीं सोचा और उसे सुरक्षित बचाने के लिए आगे ब…
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक भारतीय मूल के रेस्तरां मैनेजर ने असाधारण साहस दिखाते हुए तीन साल की बच्ची की जान बचा ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मोहम्मद जसील की बहादुरी की जमकर सराहना कर रहे हैं। केरल के मलप्पुरम निवासी जसील ने बताया कि उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के बच्ची को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाया।
जसील के अनुसार, जब उन्होंने बच्ची को खिड़की के किनारे असंतुलित स्थिति में देखा, तो उन्होंने एक पल भी नहीं सोचा और उसे सुरक्षित बचाने के लिए आगे बढ़ गए। उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने खुद को एक पिता की तरह महसूस किया और सिर्फ बच्ची की सुरक्षा ही उनके दिमाग में थी। जसील ने बताया कि भारत में क्रिकेट खेलने का अनुभव भी उस पल उनके काम आया और बच्ची को पकड़ने में मदद मिली। बच्ची को सुरक्षित बचाने के बाद वह भावुक हो गई और उन्हें गले लगा लिया।
घटना मंगलवार को इलफोर्ड हाई स्ट्रीट के पास एक इमारत में हुई, जहां कुछ दुकानों के ऊपर स्थित फ्लैट में बच्ची खिड़की के छज्जे तक पहुंच गई थी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची वहां कैसे पहुंची।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जसील पहले एक दुकान की छत पर चढ़ते हैं और फिर पुलिसकर्मी की मदद से बच्ची को सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश करते हैं। पुलिसकर्मी और जसील दोनों मिलकर बच्ची के नीचे खड़े होकर उसे कूदने के लिए हिम्मत देते हैं, जिसके बाद उन्होंने सही समय पर उसे सुरक्षित पकड़ लिया।
बच्ची के पिता ने जसील की तारीफ करते हुए उन्हें “हीरो” बताया और कहा कि उनकी वजह से उनकी बेटी की जान बच सकी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.