ऋषिकेश में आस्था पथ और झूलेलाल मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

ऋषिकेश में रविवार को तेज बारिश और कड़कती बिजली के बीच आस्था पथ के किनारे स्थित एक आश्रम के शिव मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में मंदिर के शिखर को नुकसान पहुँचा। वहीं, आवास विकास क्षेत्र के झूलेलाल मंदिर पर भी आकाशीय बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि वहां किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
वीरभद्र रोड स्थित स्टेडिया गली नंबर 3 के अजात आश्रम निवासी राजेंद्र गिरी ने बताया कि वे सुबह लगभग साढ़े सात बजे शिव मंदिर में ध्यान कर रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। मंदिर और उनके ऊपर किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने इसे भगवान शिव की कृपा और चमत्कार माना।
इसी तरह, आवास विकास क्षेत्र के झूलेलाल मंदिर के सदस्य पंकज चंदानी ने बताया कि सुबह मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी, लेकिन मंदिर सुरक्षित रहा। उन्होंने इसे झूलेलाल महाराज की विशेष कृपा बताया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.