मसूरी के कैमल बैक जंगल में भीषण आग, देर रात तक चला राहत अभियान

HIGHLIGHTS
- कैमल बैक रोड क्षेत्र के घने जंगल में रविवार देर शाम अचानक भीषण आग भड़क उठी।
- तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
- आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
- घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
- आग पर काबू पाने के लिए निरंकारी मिशन के सेवादल कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी वन कर्मियों के साथ जुट गए।
- धुएं से लोगों को हुई परेशानी जंगल में लगी आग के कारण आसपा…
मसूरी। कैमल बैक रोड क्षेत्र के घने जंगल में रविवार देर शाम अचानक भीषण आग भड़क उठी। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए निरंकारी मिशन के सेवादल कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी वन कर्मियों के साथ जुट गए।
धुएं से लोगों को हुई परेशानी
जंगल में लगी आग के कारण आसपास के इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा की वजह से आग लगातार फैल रही थी, जिससे हालात चुनौतीपूर्ण बने रहे।
निरंकारी मिशन सेवादल के संचालक सुमित कंसल ने बताया कि करीब एक दर्जन स्वयंसेवक आग बुझाने के अभियान में शामिल रहे।
तेज हवा बनी बड़ी चुनौती
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेज हवा के चलते आग पर नियंत्रण पाने में काफी दिक्कत आई। डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि टीम लगातार आग बुझाने में जुटी रही और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। देर रात तक आग बुझाने का अभियान जारी रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.