उमेश कुमार और चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, नई टिहरी कूच के दौरान तनाव

उत्तराखंड में आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब विधायक उमेश कुमार और नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नई टिहरी की ओर रवाना हुए। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और काफिले को हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर रोक दिया गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ नई टिहरी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
वाहन छोड़ पैदल आगे बढ़े नेता
काफिला रोके जाने के बाद स्थिति बदल गई और दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ वाहन छोड़कर पैदल ही आगे बढ़ने लगे। हालांकि पुलिस टीम ने सीसीआर क्षेत्र के पास उन्हें दोबारा रोक दिया।
केतन हत्याकांड पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे चंद्रशेखर
बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद उत्तराखंड के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उनके गांव जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें शंकराचार्य चौक पर रोक लिया।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बड़ी संख्या में समर्थक भी मौके पर मौजूद हैं, जिससे इलाके में हल्की तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.