राजनाथ सिंह की मोरक्को यात्रा: 8x8 व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफार्म का करेंगे उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर मोरक्को पहुंचे। कैसाब्लांका के मोहम्मद वी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें मोरक्को सैन्य कमान के प्रमुख वली, भारतीय राजदूत संजय राणा और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस यात्रा का मुख्य आकर्षण बेरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफार्म 8x8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन है। यह अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण केंद्र है। उद्घाटन समारोह में राजनाथ सिंह अपने मोरक्को समकक्ष अब्देलतीफ लौदियी के साथ उपस्थित होंगे।
मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री द्विपक्षीय बैठक में भारत-मोरक्को के रणनीतिक और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। रबात में भारतीय समुदाय के साथ संवाद भी किया जाएगा। एक्स पर साझा अपने संदेश में राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत और मोरक्को के बीच रणनीतिक तालमेल बढ़ रहा है। इस यात्रा के दौरान व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफ़ॉर्म 8x8 संयंत्र का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह भारत के रक्षा उद्योग की वैश्विक उपस्थिति को दर्शाता है।”
इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। यह समझौता प्रशिक्षण, आदान-प्रदान और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देगा। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से कैसाब्लांका बंदरगाह का दौरा कर चुके हैं, और यह समझौता दोनों देशों के रक्षा संबंधों को और गहरा करेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.