404 पदों पर भर्ती: पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा की स्कीम घोषित, 3 अक्टूबर को होगी परीक्षा

प्रयागराज में पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025 के लिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 404 पदों पर होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा की विस्तृत योजना जारी कर दी है।
आयोग के अनुसार यह परीक्षा 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पूरा पाठ्यक्रम और योजना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, ताकि अभ्यर्थी समय रहते तैयारी कर सकें।
जारी जानकारी के मुताबिक स्क्रीनिंग परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) पैटर्न पर आधारित होगी। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 450 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे रखी गई है।
परीक्षा का प्रारूप दो भागों में होगा
पहले भाग में सामान्य अध्ययन एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े 50 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा, इस प्रकार इस सेक्शन का कुल अंक 150 निर्धारित किया गया है।
दूसरे भाग में अभ्यर्थियों के मुख्य विषय यानी पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science) से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह खंड 300 अंकों का होगा।
चयन प्रक्रिया
आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए 50 अंक निर्धारित हैं। अंतिम चयन स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.