अल्मोड़ा में सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर, एक वाहन खाई में गिरा; दंपती घायल

अल्मोड़ा जिले के चितई मंदिर से लगभग दो किलोमीटर आगे बाड़ेछीना मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। कालीधार बैंड के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें एक वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे के समय मारुति स्विफ्ट (यूके04 एई 0754) और मारुति (के-10 यूपी 32डीके6325) आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि के-10 कार में सवार दंपती – मोहन सिंह नेगी (58) और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52) – गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने नागरिकों से सड़क हादसों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोड़ों पर गति नियंत्रित रखें, ओवरटेक केवल सुरक्षित स्थान पर करें, मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, वाहन के बीच पर्याप्त दूरी रखें, सीट बेल्ट पहनें और खराब मौसम में विशेष सावधानी बरतें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.