उत्तराखंडटॉप न्यूज़
चमोली में बादल फटने से छह मकान तबाह, सात लोग लापता

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
उत्तराखंड के चमोली जिले में नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लंगाफाली में बुधवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। मलबे में दबकर छह घर पूरी तरह ढह गए। हादसे के बाद सात लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि नंदानगर घाट क्षेत्र में बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.