हरिद्वार में दरोगा को गोली मारने वाला आरोपी देहरादून में ढेर

हरिद्वार में शनिवार को रोडवेज बस अड्डे के पास हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मारकर फरार हुए आरोपी ने रविवार को देहरादून में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हरिद्वार पुलिस की टीम भी देहरादून पहुंच गई।
मामला शनिवार का है, जब हरियाणा के जींद जिले से आई पुलिस टीम एक आरोपी को पकड़ने हरिद्वार पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने टीम के उप निरीक्षक सुरेंद्र पर हमला कर गोली चला दी थी। गोली उनके पेट और कोहनी में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिर गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया।
पुलिस के मुताबिक, उप निरीक्षक सुरेंद्र और उनकी टीम उस बदमाश की तलाश में थे, जिस पर जींद जिले के एसपी को धमकी देने का आरोप है। आरोपी की लोकेशन बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास मिली थी। दरोगा सुरेंद्र ने जब उसे बस अड्डे के पास देखा और पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी भागने लगा। कुछ ही दूरी पर पकड़ में आने के बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई और जमीन पर गिरते ही आरोपी ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी मौके से भाग निकला।
रविवार को पुलिस घेराबंदी कर रही थी, तभी आरोपी ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.