राजसमंद झील में दर्दनाक हादसा, नहाते समय डूबा युवक, दोस्त बने बेबस

राजसमंद जिले के पीपरड़ा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां राजसमंद झील में नहाने गए छह दोस्तों में से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कार्यक्रम में शामिल होने आया था युवक
जानकारी के अनुसार, नाथद्वारा के जीवा खेड़ा निवासी कमलेश गमेती (25), पुत्र जमनालाल गमेती, अपने पांच दोस्तों के साथ पीपरड़ा क्षेत्र में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए सभी दोस्त पास ही स्थित राजसमंद झील में नहाने उतर गए।
नहाते समय हुआ हादसा
नहाने के दौरान कमलेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाकर बचाने की कोशिश की। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई।
कुछ देर बाद मिला शव
काफी प्रयासों के बाद कमलेश को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को राजसमंद जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
गांव में शोक की लहर
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी मातम पसर गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि झीलों और अन्य गहरे जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.