उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, 42 को दिए दायित्व

लंबे विचार-विमर्श के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीम का ऐलान कर दिया है। कुल 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें पहली बार पांच महिलाओं को संगठन में अहम पद दिए गए हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि यह टीम आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। दीप्ति रावत को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, विधायक आशा नौटियाल और डॉ. स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष का पद मिला है। दीपिका बोहरा और नेहा जोशी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
मनवीर चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि रुचि चौहान भट्ट नई महिला मोर्चा अध्यक्ष होंगी। 42 पदाधिकारियों में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, छह मोर्चों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
ये है नई टीम
प्रदेश उपाध्यक्ष : अनिल गोयल, राजेंद्र बिष्ट, श्रीपाल राणा, आशा नौटियाल, स्वामी यतीश्वरानंद, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश गिरी, डॉ.स्वराज विद्वान।
प्रदेश महामंत्री : दीप्ति रावत, कुंदर परिहार, तरूण बंसल।
प्रदेश मंत्री : सतीश लखेड़ा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट, दीपिका बोहरा, नेहा जोशी, गुंजन सुखीजा, निर्मल मेहरा, गौरव पांडे।
मोर्चा अध्यक्ष : महिला मोर्चा की रूचि चौहान भट्ट, किसान मोर्चा के महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेत्रपाल मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के डॉ.प्रेम सिंह राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अनीस गौड़।
ये भी पदाधिकारी
प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक सचिन अग्रवाल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक विनय गोयल, राजेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी व विकास तिवारी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु सगतानी, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक करुण दत्ता, गौरव सिंह, गंधार अग्रवाल व लाल सिंह कोरंगा और प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार को चुना गया है।
यहां देखें पूरी सूची


Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.