उत्तराखंड: सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी कार, सभी 5 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के भवाली-सेनिटोरियम रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास मार्ग पर ढैला गांव के पास एक महिंद्रा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई जब वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचकर स्तब्ध रह गए और तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
मृतकों की पहचान खटीमा निवासी एक ही परिवार के भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45), पुत्र वासु चुफाल (19) और पुत्री रवी चुफाल (12) के रूप में हुई है। इसके अलावा वाहन चला रहे अनुज कुमार मिश्रा (34), निवासी आलम नगर, लखनऊ की भी इस हादसे में मौत हो गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.