उत्तराखंड: तीन निकायों में चुनाव की अधिसूचना जारी, 9 जून को मतदान

HIGHLIGHTS
- उत्तराखंड में निकाय चुनाव की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।
- राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन स्थानीय निकायों—टिहरी जनपद की नगर पालिका नरेंद्रनगर, ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत गढ़ी नेगी और चंपावत की नगर पंचायत पाटी में चुनाव कराने की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है।
- राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद अब संबंधित जिलों में भी औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।
- चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 मई से 29 मई तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल करने की प्र…
उत्तराखंड में निकाय चुनाव की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन स्थानीय निकायों—टिहरी जनपद की नगर पालिका नरेंद्रनगर, ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत गढ़ी नेगी और चंपावत की नगर पंचायत पाटी में चुनाव कराने की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद अब संबंधित जिलों में भी औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 मई से 29 मई तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल करने की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
31 मई को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों को नाम वापसी का अवसर मिलेगा, जबकि 1 जून को सुबह 10 बजे से चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 9 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान संपन्न होगा और 11 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
तीनों निकायों में कुल 18 वार्ड हैं और मतदान के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 10,251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रत्याशियों के लिए चुनावी खर्च की सीमा भी निर्धारित की गई है। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम 6 लाख रुपये और सदस्य पद के लिए 80 हजार रुपये खर्च सीमा तय की गई है। वहीं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 3 लाख रुपये और सदस्य पद के लिए 50 हजार रुपये की सीमा निर्धारित है।
मतपत्रों के रंग भी अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं—नगर पालिका अध्यक्ष के लिए हरा, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए गुलाबी तथा सभी सदस्यों के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा।
तीनों निकायों का विवरण
- नरेंद्रनगर: 7 वार्ड, 8 मतदान स्थल, 3596 मतदाता (1623 महिला, 1973 पुरुष)
- गढ़ी नेगी: 7 वार्ड, 7 मतदान स्थल, 4671 मतदाता (2293 महिला, 2378 पुरुष)
- पाटी: 4 वार्ड, 4 मतदान स्थल, 1984 मतदाता (930 महिला, 1054 पुरुष)
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.