उत्तराखंड: बाघ के बेहद नजदीक पहुंची जिप्सी, सहमे पर्यटक; VIDEO वायरल होते ही एक्शन

उत्तराखंड: तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में सफारी के दौरान एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जिप्सी चालक पर्यटकों की गाड़ी को बेहद करीब तक एक बाघ के पास ले जाता है, जिससे जंगल सफारी के सुरक्षा नियमों की अनदेखी साफ दिखाई देती है।
करीब से अचानक बाघ के सामने पहुंचने पर वह कुछ क्षण के लिए चौंकता हुआ नजर आता है, जबकि जिप्सी में बैठे पर्यटकों में दहशत फैल जाती है।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान बाघ ने किसी पर भी हमला नहीं किया और एक बड़ा हादसा टल गया।
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित जिप्सी और उसके चालक दोनों को सफारी संचालन से प्रतिबंधित (बैन) कर दिया है। विभाग मामले की जांच भी कर रहा है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.